Vistaar NEWS

रतलाम: सो रहे होमगार्ड पर जानलेवा हमला कर 7 बाल अपचारी फरार, बाल सुधार गृह का ताला खोलकर भागे

Ratlam News

रतलाम एसपी ऑफिस

रतलाम के बिरियाखेड़ी स्थित शासकीय बाल सुधार गृह से शनिवार रात 7 बाल अपचारी बाल सुधार गृह के मेन गेट का ताला तोड़कर भाग गए. ये अपचारी बाल सुधार गृह की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट करके भागे है. पहले इन सभी ने भागने की योजना बनाई और जब होमगार्ड ने रोकने का प्रयास किया तो वह होमगार्ड पर हमला करके वहां से भाग निकलने. पुलिस ने इनमें से 6 अपचारियों को पकड़ लिया है.

6 को पकड़ा, एक अब भी फरार

रतलाम पुलिस ने तलाश करत हुए 6 अपचारियों को रतलाम से करीब 15 किमी दूर पर पकड़ लिया है. जबकि एक अपचारी अभी भी फरार है. विवार सुबह एसपी अमित कुमार, एएसएपी राकेश पंद्रो, SDM तरुण जैन मौके पर पहुंचे. सभी बाल अपचारी 15, 16 और 17 साल के हैं. इन पर गंभीर अपराध दर्ज हैं. 2 पर मादक पदार्थों की तस्करी, 2 के खिलाफ दुष्कर्म, 1 के खिलाफ रंगदारी, 1 पर हत्या और 1 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है.

डंडे से किया वार

बताया जा रहा है कि होम गार्ड सैनिक सुधार गृह के चैनल गेट के पास चादर ओढ़कर सोया था. इसी दौरान सात बाल अपचारियों ने प्लानिंग कर घेरा बनाया और उस पर टूट पड़े. एक के हाथ में डंडा था. पहले डंडे से मारा, इसके बाद सभी बाल अपचारी उस पर टूट पड़े. बिस्तर के नीचे रखी मेन शटर गेट की चाबी तलाश कर चैनल गेट का ताला खोला और बाहर वाले मुख्य द्वार से होकर भाग निकले.

रतलाम एसपी ने जानकारी

मौके पर पहुंचे रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि 7 बाल अपचारी गार्ड के साथ मारपीट करके फरार हुए. जिसमें से 6 को पकड़ा लिया हैं, एक की तलाश चल रही हैं और हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी. एसपी बोले कौन-कौन हैं इनके क्या-क्या आपराधिक रिकॉर्ड हैं सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. मुख्य द्वार से गार्ड से मारपीट कर भागे थे दो लोग घायल हैं और घायल गार्ड की रिपोर्ट पर FIR दर्ज की जा रही है.

ये भी पढे़ं- Mauganj: जन विश्वास शिविर में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल! भोजन करने के बाद थालियां धोते दिखे बच्चे, शिकायत के बाद पहुचें कलेक्टर

Exit mobile version