Ujjain Ganesh Mandir News: उज्जैन के खड़े हनुमान की चर्चा देश भर में हो रही है. हर रोज हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. भगवान हनुमान के चमत्कार को देखने के लिए लोगों को तांता लगा हुआ है. अब बाबा महाकाल की नगरी में भगवान गणेश की प्रतिमा से आंसू निकलने की खबर सामने आ रही है. इसके बाद मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.
गणेश चतुर्थी से पहले प्रतिमा से आंसू!
धार्मिक नगरी उज्जैन के ताजपुर तहसील के माता जी के चोपड़ा मंदिर परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा से आंसू निकलने की बात सामने आई है. चिंतामन गणेश मंदिर में मौजूद भगवान गणेश की एक आंख से आंसू निकलने की चर्चा हो रही है. श्रद्धालु इसे चमत्कार मान रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
माता जी के चोपड़ा मंदिर में शनिवार (12 सितंबर) की सुबह से गणेश प्रतिमा की आंखों में नमी और आंसू दिखाई देने की बात कही जा रही है. स्थानीय लोगों का दावा है कि यह सिलसिला करीब आठ घंटे तक चलता रहा. वहीं, गांव के ईश्वर पाटीदार दीवान का कहना है कि सुबह 6.30 बजे नगर पूजा का आयोजन था, लेकिन पंचायत की ओर से परंपरा के अनुसार चोला नहीं चढ़ाया गया. उनका मानना है कि इसी वजह से भगवान गणेश नाराज होकर आंसू बहा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Ujjain: खड़े हनुमान मंदिर के पास अचानक पहुंचे ढेर सारे लंगूर, आपने देखा वायरल हो रहा वीडियो?
मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मंदिर में लोगों की कतार देखने को मिल रही है. हालांकि, प्रतिमा की आंखों से आंसू आने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गणेशोत्सव से पहले लोग इसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.
