Ujjain News: उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में जेल अधीक्षक के जन्मदिन पर जेल परिसर के अंदर आयोजित बर्थडे समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में डिप्टी जेलर समेत कई जेलकर्मी वर्दी में फिल्म अभिनेता गोविंदा के लोकप्रिय गीत ‘आपके आ जाने से’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं.
जेल अधीक्षक का जन्मदिन मनाया जा रहा था
वीडियो 9 जुलाई का बताया जा रहा है. 9 जुलाई को केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के जेल अधीक्षक मनोज साहू का जन्मदिन था. जन्मदिन के अवसर पर जेल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डिप्टी जेलर सुरेश गोयल सहित कई जेल अधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हुए. वायरल वीडियो में डिप्टी जेलर सुरेश गोयल वर्दी में फिल्मी गीत पर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जश्न मनाते और नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं.
अधिकारियों ने मामले पर साधी चुप्पी
दरसल केंद्रीय भेरूगढ़ जेल के आए दिन हाल में कैदियों के योगा अभ्यास व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. यही गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक आयोजन के लिए के द्वारा कराए जाते हैं. लेकिन इस बार केंद्रीय भेरूगढ़ जेल के संस्कृतिक हॉल में जेल अधीक्षक मनोज साहू का जन्मदिन मना करके काटा गया और उसके बाद सार्वजनिक तरीके से हाल में जेल पहरी डिप्टी जेलर को अन्य जेल के पुलिसकर्मियों द्वारा जमकर रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. उसके बाद डिप्टी जेलर और जिला अधीक्षक मीडिया के समस्त बयान बाजी से बचते रहे और इस मामले पर चुप्पी साथ रखी है.
ये भी पढ़ें: Morena Road Accident: पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में 3 की मौत, 4 घायल
