Vistaar NEWS

एकतरफा प्यार में युवक की जानलेवा हरकत! उमरिया में परिवार ने शादी से इनकार किया तो आशिक ने रेत लिया गला

umaria young man cut his throat for unrequited love to marry girl

उमरिया: एकतरफा प्यार में युवक ने ब्लेड से खुद का गला रेता

MP News: आपने कई प्रेमी जोड़ों की प्रेम कहानियां सुनी होंगी. इनमें से कुछ इतने फेमस हो गए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है. वहीं, कुछ को प्यार की सजा मिली. इस दुनिया में ऐसे भी आशिक होते हैं जो प्यार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं. मध्य प्रदेश के उमरिया से एक ऐसा ही मामला सामने है, जहां युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए खुद का ही गला रेत लिया.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना के अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम बड़छड़ का है. यहां एक 19 साल के युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए खुद ही गला रेत लिया. दरअसल, युवक को एक लड़की से एकतरफा प्यार था. इसे लेकर घरवालों को आपत्ति थी. परिजन उस पर संबंध खत्म करने के लिए दबाव बना रहे थे. इसी बात को लेकर उसने खुद का गला ब्लेड से काट लिया. आरोप है कि युवक ने ये हरकत प्रेमिका के घरवालों को फंसाने के लिए रची थी.

युवक की मां ने खोले सारे राज

इस मामले में साजिशकर्ता अनुज वर्मन की मां सुख्खीबाई बर्मन ने ही सारे राज खोल दिए. बताया कि उसका बेटा अनुज बर्मन गांव की एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था. कई बार समझाने के बावजूद वह शादी की जिद करता था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था. घटना वाले दिन अनुज ने फिर शादी की जिद की, डांटने पर गुस्से में घर से निकलकर खेत गया और ब्लेड से स्वयं अपने गले पर वार कर लिया. पुलिस से पूछताछ में अनुज की मां ने यह बयान दर्ज कराएं हैं.

ये भी पढ़ें: इंदौर से जलगांव और दिल्ली के लिए 1 मई से नई फ्लाइट, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और किराया

पुलिस का क्या कहना है?

SDOP पीएल परस्ते ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अनुज पर दो-तीन लोगों ने ब्लेड से हमला किया. जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां खून और ब्लेड मिली. इसके बाद जब युवक के परिजनों से बात की गई तो पूरा मामला सामने आया.

Exit mobile version