Vistaar NEWS

‘हजारों कब्रों को नुकसान का खतरा है’, वक्फ बोर्ड कमेटी की भोपाल मेट्रो के अंडग्राउंड निर्माण पर रोक लगाने की मांग

File Photo.

File Photo.

MP News: भोपाल मेट्रो किसी ना किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है. अब भोपाल मेट्रो को लेकर एक और विवाद शुरू हो गया है. मेट्रो को लेकर अंडरग्राउंड निर्माण को लेकर एमपी राज्य वक्फ बोर्ड ने आपत्ति जताई है. वक्फ बोर्ड ने कहा है कि अंडरग्राउंड मेट्रो के निर्माण से कब्रिस्तान में हजारों कब्रों को नुकसान हो जाएगा. इसलिए भोपाल मेट्रो का प्लान बदलना चाहिए.

मेट्रो निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग

वक्फ बोर्ड की कमेटी ने मध्य प्रदेश राज्य वक्फ ने दो अलग-अलग प्रकरण दायर करके मेट्रो निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की है. पहला मामला भोपाल टॉकीज स्थित प्राचीन कब्रिस्तान के नीचे प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन और दूसरा मामला नारियलखेड़ा की वक्फ जमीन पर निर्माण से जुड़ा है. कमेटी इंतेजामियां औकाफ-ए-आम्मा ने दोनों ही मामलों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं.

हमीदिया रोड स्थित मासूमा तकिया अम्मनशाह, मस्जिद नूरानी, मुल्लाशाह ने अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन निकालने की योजना का कड़ा विरोध जताया है.

वक्फ का आरोप- हमारी जमीन पर बिना इजाजत निर्माण करवाया

वहीं दूसरा मामला नारियलखेड़ा स्थित वक्फ निशात अफजा की जमीन से जुड़ा है. यहां कमेटी का आरोप है कि जमीन का एक हिस्सा उनके नियंत्रण में है. मेट्रो कंपनी ने बिना इजाजत के ही निर्माण काम शुरू कर दिया. आरोप है कि लगभग डेढ़ करोड़ की वक्फ की जमीन पर मेट्रो कंपनी ने निर्माण करवा दिया. कई बार लिखित रूप से नोटिस देने के बावजूद भी कोई सही तरीके ना तो जवाब दिया गया और ना ही सही जानकारी दी गई.

ये भी पढे़ं: MP News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट पर होगी कार्रवाई, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

Exit mobile version