नीम करौली बाबा से लेकर महंत जी तक, ‘हनुमान अंश’ के किस किरदार को मिले कितने पैसे? जानिए
शिवेंद्र कुशवाहा
हनुमान अंश कलाकारों की फीस
नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले शोभिनव सत्या को इस फिल्म के लिए करीब 15 लाख रुपये मिले हैं, जो कि बाकी सभी 6 मेन कलाकारों में सबसे ज्यादा फीस है. शुरुआत में वह इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे, लेकिन तय एक्टर के बीमार होने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने उनकी शक्ल बाबा से मिलती-जुलती देख उन्हें यह रोल दे दिया. खबरों के अनुसार, फिल्म में राम नंदन भोसले का रोल निभाने वाले एक्टर चंदन के. आनंद को इस भूमिका के लिए करीब 8 लाख रुपये मिले हैं.फिल्म में ‘महंत जी’ का किरदार निभाने वाले अनुभवी अभिनेता अनिल रस्तोगी को इस रोल के लिए करीब 4 लाख रुपये की फीस मिली है. भले ही उनकी फीस बहुत ज्यादा नहीं थी, लेकिन फिल्म की आध्यात्मिक कहानी को दर्शकों तक मजबूती से पहुंचाने में उनकी भूमिका बहुत अहम रही है. फिल्म में नीम करौली बाबा की पत्नी का रोल निभाने वाली पूर्णिमा तिवारी को लगभग 3.5 लाख रुपये और इंस्पेक्टर बने गुलशन पांडे को करीब 3 लाख रुपये मिले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुमान के मुताबिक इन सभी छह कलाकारों की कुल फीस करीब 38.5 लाख रुपये होती है, हालांकि मेकर्स या एक्टर्स ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. ‘हनुमान अंश’ का कुल बजट मात्र 1.8 से 2 करोड़ रुपये के बीच है, जो बड़े सितारों की फिल्मों के अरबों रुपये के बजट के मुकाबले बहुत कम है. इस फिल्म को खुद प्रोड्यूस कर रहे डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म के लिए अलग से कोई डायरेक्शन फीस नहीं ली और अपनी सैलरी छोड़ दी.