नीम करौली बाबा से लेकर महंत जी तक, ‘हनुमान अंश’ के किस किरदार को मिले कितने पैसे? जानिए

Hanuman Ansh Cast Fees: हनुमान अंश मूवी जो कि नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है, सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. मात्र 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म को रिलीज के लिए थिएटर तक नहीं मिल रहे थे. लेकिन अचानक से ऐसा चमत्कार हुआ कि देखते ही देखते फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने लगा. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे हनुमान अंश मूवी को अच्छा-खासा मुनाफा होने लगा. इस बीच साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टाक्सिक' (Toxic) भी रिलीज हुई, लेकिन हनुमान अंश के क्रेज के आगे उस फिल्म का दबदबा नहीं चल सका और हनुमान अंश अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है. सैकनीलक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 33 दिनों में कुल लगभग 142.29 करोड़ से 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. अब दर्शकों के मन में यह सवाल है कि हनुमान अंश में किरदार निभाने वाले कलाकारों ने मेकर्स से कितने पैसे लिए हैं.

ज़रूर पढ़ें