अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी रचाएंगी काव्या मारन, जानें कितना है दोनों में उम्र का फासला
Kamakhya Reley
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन
सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की शादी ग्रीस में होगी, जहां उनके परिवारवाले ही मौजूद होंगे. दोनों काफी लंबे ससमे से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. साल 2024 में पहली बार दोनों के डेटिंग की अफवाहें सामने आई थी. इसके कुछ समय बाद दोनों की शादी की चर्चा भी सामने आई, जिसे अनिरुद्ध ने नकार दिया था. शादी की अफवाहों के बीच साल 2026 में दोनों एक बार फिर साथ नजर आए और तब से शादी की खबरें फिर से शुरू हो गईं. जब से अनिरुद्ध और काव्या की शादी की खबर सामने आई है, तब से उनके बीच उम्र के फासले को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. अनिरुद्ध रविचंदर, काव्या मारन से लगभग 2 साल बड़े हैं. अनिरुद्ध का जन्म 16 अक्टूबर 1990 को हुआ था. जबकि काव्या 6 अगस्त 1992 में जन्मी थीं. अनिरुद्ध साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं. उन्होंने रजनीकांत की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है.