Sai Pallavi on Ravana: साई पल्लवी को लेकर मचा बवाल, निभाया मां सीता का किरदार
प्रतीक चौहान
लॉस एंजेलिस में ‘रामायण’ का वर्ल्ड प्रीमियर: फिल्म के ग्लोबल इवेंट के दौरान साई पल्लवी के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. “रावण पूरी तरह बुरा नहीं था”: साई पल्लवी के इस विवादास्पद बयान के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स भड़क उठे हैं और तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ‘अपने भीतर के रावण को पहचानिए’: लॉस एंजेलिस में भारतीय संस्कृति और महाकाव्य पर बात करते हुए साई पल्लवी ने आत्मचिंतन की सलाह दी, जो चर्चा का विषय बन गया. कास्टिंग से बयानों तक विवाद: नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. क्या ‘सीता’ के लिए सही चॉइस हैं साई? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स एक बार फिर फिल्म में साई पल्लवी की कास्टिंग को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. फिल्म के कलाकारों की बयानबाजी के चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच पक्ष और विपक्ष में बंटा हुआ इंटरनेट नजर आ रहा है. साई पल्लवी अपने बेबाक बयानों और विचारों की वजह से अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं. एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “एक महिला अपहरण करने वाले की तारीफ कर रही है,” जो तेजी से वायरल हो रहा है. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ को लेकर सिनेमा गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक माहौल गरमाया हुआ है.