करोड़ों के मालिक और लग्जरी कारों के शौकीन हैं ‘धुरंधर’ के ‘चौधरी असलम’, जानिए नेटवर्थ
शिवेंद्र कुशवाहा
संजय दत्त
संजय दत्त ने फिल्म ‘धुरंधर’ में एसपी चौधरी असलम का दमदार रोल निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. सिर्फ फिल्मों में ही नहीं संजय दत्त अपनी असल जिंदगी में भी काफी शानो-शौकत से रहते हैं. वह मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल्स में अपने परिवार के साथ करीब 40 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले में रहते हैं. उनके घर के कोने-कोने में उनके माता-पिता, सुनील दत्त और नरगिस की यादें और तस्वीरें सजी हुई हैं. घर का इंटीरियर काफी शानदार है, जिसमें मार्बल फ्लोरिंग, कांच की खिड़कियां और बेहतरीन सोफा सेट्स मौजूद हैं. संजय के घर में एंटीक लैंप, इलेक्ट्रिक गिटार और पुरानी कलाकृतियों का अनोखा मेल देखने को मिलता है. घर के लिविंग रूम को सफेद रंग और खास फर्नीचर के जरिए बहुत ही एस्थेटिक लुक दिया गया है. वह काफी धार्मिक भी हैं, इसलिए उनके घर में गणपति बप्पा और अन्य देवी-देवताओं का एक बहुत ही सुंदर मंदिर है. संजय दत्त फिल्मों के साथ-साथ कई बिजनेस और इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है. उनके कलेक्शन में रॉल्स रॉयस, फेरारी और ऑडी जैसी कारें शामिल हैं. खबरों के अनुसार, संजय दत्त की कुल संपत्ति लगभग 295 करोड़ रुपये है.