शिखर धवन ने पत्नी सोफी संग किया Liplock, बाली वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया धमाल
शिवेंद्र कुशवाहा
शिखर धवन ने और सोफी
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी अपनी जिंदगी के शानदार समय का आनंद ले रहे हैं. दोनों के बाली वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. शिखर ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सोफी के साथ प्यार भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सोफी का बोल्ड लुक भी देखने को मिला, वह बिकिनी और मोनोकनी में नजर आईं. दोनों ने बाली के जंगलों में रोमांटिक समय बिताया और वॉटर राइड का मजा लिया. झरने के पास बाइक राइड का फोटो भी उन्होंने शेयर किया, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज दिखा. एक तस्वीर में दोनों को लिपलॉक करते हुए देखा गया, जिससे उनकी केमिस्ट्री चर्चा में आ गई. फैंस ने उनकी जोड़ी को परफेक्ट बताते हुए तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया और उन्हें बार-बार साथ घूमने वाली हिट जोड़ी कहा.