MP Cricket: शिखर धवन और महानार्यमन सिंधिया की मौजूदगी में ग्वालियर में होगा MPL Women Draft, खुलेगा हाई परफॉर्मेंस सेंटर

MP Cricket: एमपीसीए अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया और भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की उपस्थिति में होगा एमपीएल वुमन टीम का ड्राफ्ट, टैलेंट को सही प्रशिक्षण देने के लिए ग्वालियर में खुलेगा हाई परफॉर्मेंस सेंटर
Mahanaryaman Scindia

महानार्यमन सिंधिया

MP Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ शिखर धवन और मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महानार्यमन सिंधिया आगामी 30 अप्रैल को ग्वालियर में मौजूद रहेंगे. एमपीसीए अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया और शिखर धवन की उपस्थिति में राज्य में क्रिकेट को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

हाई परफॉर्मेंस सेंटर का उद्घाटन

ग्वालियर के युवा और किशोर उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए ‘डा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का उद्घाटन किया जाएगा. यह प्रशिक्षण केंद्र आदित्य क्रिकेट वर्ल्ड एकेडमी में स्थापित किया जा रहा है. इस सेंटर का उद्घाटन एमपीसीए अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया, भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सबा करीम द्वारा किया जाएगा.

आदित्य वर्ल्ड क्रिकेट एकेडमी में स्थापित होने जा रहा डा वन एचपीसी, एमपीएल के बुंदेलखंड बुल्स टीम के मालिक रोहित वाधवा इस एचपीसी के संचालन का काम करेंगे. रोहित वाधवा के ग्वालियर चंबल के खिलाड़ियों को एमपीएल के माध्यम से नई ऊंचाई दिलाने की कोशिश में लगे है साथ में उनके स्कूल में ‘डा वन हाई परफॉरमेंस सेंटर’ की स्थापना से ग्वालियर चंबल के युवा किशोर को बेहतर ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका, चोटल होकर स्टार खिलाड़ी बाहर, ‘भगवान राम’ का भक्त करेगा रिप्लेस

एमपीएल वुमन ड्राफ्ट का आयोजन

मध्य प्रदेश क्रिकेट वुमन लीग (MPL W) के अंतर्गत महिला खिलाड़ियों के लिए ड्राफ्ट का आयोजन भी किया जाएगा. प्रदेश भर की 300 से अधिक युवा महिला खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा, जिसके लिए पांच एमपीएल वुमन टीमें अपनी-अपनी रणनीति के तहत खिलाड़ियों को चुनेंगी.

एमपीएल में 2 नई महिला टीमें जुड़ी

2025 में एमपीएल वोमेन शुरू हुए पहले सीजन में केवल 3 टीम थी इसके बाद 2 नई टीमों को जुड़ने के साथ अब 5 महिला टीम एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगी.

एमपीएल महिला टीमों की सूची

  • बुंदेलखंड बुल्स
  • रॉयल निमाड़ ईगल्स
  • ग्वालियर शेरनिस
  • भोपाल वूल्व्स
  • चंबल घड़ियाल

कार्यक्रम समय सारिणी

  • 11:30 AM: Daone HPC उद्घाटन
  • 12:30 – 1:00 PM: Daone AV एवं ओरिएंटेशन
  • 1:00 – 2:30 PM: MPL W ड्राफ्ट
  • 2:30 PM: दोपहर का भोजन
  • स्थान: आदित्य वर्ल्ड स्कूल, ग्वालियर
  • तिथि: 30 अप्रैल 2026

ज़रूर पढ़ें