सनी लियोनी ने खरीदी नई लग्जरी SUV, कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप
शिवेंद्र कुशवाहा
सनी लियोनी ने खरीदी नई कार
सनी लियोनी ने ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाने वाली कार Jeep Wrangler Rubicon खरीदी है. अमेरिकी बाजार में यह कार व्हाइट के अलावा कई कलर ऑप्शन में आती है, जैसे रेड, ब्लू, ब्लैक और गोल्ड.अमेरिका में यह कार दो डोर वर्जन में भी मिलती है, लेकिन यह वर्जन भारत में नहीं आता है.सनी लियोनी ने इस कार का फोर-डोर वर्जन खरीदा है, जो कि उनके पोस्ट में साफ दिख रहा है. सनी ने बताया कि उन्होंने यह कार टेक्सास के लिए चुनी है, क्योंकि इसकी ऑफ-रोडिंग काफी अच्छी है.इस SUV में 2.0 लीटर का इंजन है, जो 270 एचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है.कार में 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और फोर-व्हील ड्राइव का फीचर मिलता है.इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 9 स्पीकर और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं.भारत में इस कार की कीमत 72.30 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका स्पेशल व्हाइट कैप एडिशन भी उपलब्ध है.