सनी लियोनी ने खरीदी नई लग्जरी SUV, कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप
Sunny Leone New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को लग्जरी आइटम्स बहुत पसंद हैं, चाहे वह गाड़ी हो, बंगला हो या फिर कोई और चीज. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लिए नई SUV कार खरीदी है, जिसकी कीमत और लग्जरी फीचर्स जानकर आप चौंक जाएंगे. सनी लियोनी ने अपनी नई लग्जरी कार की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी है. आइए जानते हैं सनी लियोनी की लग्जरी कार की कीमत और फीचर्स के बारे में.
सनी लियोनी ने ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाने वाली कार Jeep Wrangler Rubicon खरीदी है.
अमेरिकी बाजार में यह कार व्हाइट के अलावा कई कलर ऑप्शन में आती है, जैसे रेड, ब्लू, ब्लैक और गोल्ड.
अमेरिका में यह कार दो डोर वर्जन में भी मिलती है, लेकिन यह वर्जन भारत में नहीं आता है.
सनी लियोनी ने इस कार का फोर-डोर वर्जन खरीदा है, जो कि उनके पोस्ट में साफ दिख रहा है.
सनी ने बताया कि उन्होंने यह कार टेक्सास के लिए चुनी है, क्योंकि इसकी ऑफ-रोडिंग काफी अच्छी है.
इस SUV में 2.0 लीटर का इंजन है, जो 270 एचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है.
कार में 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और फोर-व्हील ड्राइव का फीचर मिलता है.
इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 9 स्पीकर और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं.
भारत में इस कार की कीमत 72.30 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका स्पेशल व्हाइट कैप एडिशन भी उपलब्ध है.