सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी के 7 बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट, जो किसी जन्नत से कम नहीं
शिवेंद्र कुशवाहा
पचमढ़ी हिल स्टेशन
अपनी पचमढ़ी यात्रा की शुरुआत आप ऐतिहासिक बाइसन लॉज से कर सकते हैं, जहां आपको यहां के वन्यजीवों और इतिहास की जानकारी मिलेगी. यह म्यूजियम पचमढ़ी बस स्टैंड से मात्र 10 मिनट की दूरी पर है, जहां आप 660 रुपये की एंट्री फीस देकर सोमवार के अलावा किसी भी दिन घूम सकते हैं. बी फॉल पचमढ़ी का सबसे प्रसिद्ध झरना है, जिसे ‘जमुना प्रपात’ भी कहते हैं और यहां की खूबसूरती गर्मियों में पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. यह बस स्टैंड से मात्र 5 किलोमीटर दूर है, जहां 150 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी पत्थरों पर मधुमक्खियों के झुंड जैसा अहसास कराता है. अप्सरा विहार एक सुंदर और सुरक्षित झरना है, जहां आप कम गहरे पानी में मस्ती करने के साथ-साथ मछलियों से ‘फिश स्पा’ का अनोखा अनुभव भी ले सकते हैं. पिकनिक और ट्रेकिंग के लिए मशहूर इस जगह पर आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और यहां की ठंडी हरियाली गर्मियों की छुट्टियों के लिए एकदम सही है. पचमढ़ी का रम्य कुंड जिसे आइरीन पूल भी कहते हैं. बस स्टैंड से 6 किमी दूर अपनी कम गहराई और साफ पानी के कारण तैराकी और प्राकृतिक सुंदरता के लिए एक बेहतरीन पहाड़ी जगह है. भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक रजत प्रपात 300 फीट की ऊंचाई से गिरता है, जो धूप में चांदी की तरह चमकने के कारण ‘सिल्वर फॉल्स’ के नाम से फेमस है. अप्सरा विहार से मात्र 10 मिनट की ट्रेकिंग करके आप इस खूबसूरत झरने तक पहुंच सकते हैं.