MP स्थापना दिवस पर घूमने का बना रहे हैं प्लान, ये 5 जगहें हैं सबसे बेस्ट
Madhya Pradesh tourist places: कल 1 नवंबर है और इसी दिन को मध्य प्रदेश के लोग एमपी स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं. 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था. स्थापना दिवस को लेकर राजधानी भोपाल में खास कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा. एमपी में घूमने-फिरने के लिए सैकड़ों ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल हैं. मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग कई जगहों के टूर भी आयोजित करता है और सस्ते दामों में रुकने की जगह भी मुहैया करवाता है. यदि आप भी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये 5 जगहें बेस्ट हैं.
अमरकंटक विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं के बीच 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है.
यहीं से नर्मदा नदी का उद्गम होता है और यह शहडोल जिले के पुष्पराजगढ़ में स्थित है.
जबलपुर के पास भेड़ाघाट सफेद संगमरमर की चट्टानों के बीच बहती नर्मदा और धुआंधार झरने के लिए मशहूर है.
यहां नर्मदा में नौका-विहार का रोमांच सबसे अलग है, हालांकि मानसून में नदी उफान पर रहती है.
पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, जिसे एमपी का श्रीनगर भी कहा जाता है.
यहां ऊंचे पहाड़, झील, झरने और गुफाएं हैं और भोपाल से यहां पहुंचना काफी आसान है.
सांची अपने ऐतिहासिक स्तूपों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है और यहां बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म के साक्ष्य मिलते हैं.
मौर्य और गुप्त काल में यह व्यापारिक मार्ग पर स्थित होने के कारण बहुत महत्वपूर्ण स्थल था.
ओरछा को रामराजा की नगरी कहा जाता है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी आते हैं.
बेतवा नदी के किनारे बसे इस शहर की स्थापना 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजा रुद्र प्रताप ने की थी.