जबलपुर में स्थित है 1100 साल पुराना एकादशी माता मंदिर, जानें इसकी मान्यता
शिवेंद्र कुशवाहा
एकादशी माता मंदिर
जबलपुर के इस प्राचीन मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण गरुड़ पर आरूढ़ नजर आते हैं और उनके दाईं ओर कन्या रूप में एकादशी माता विराजमान हैं.भगवान के बाईं ओर माता लक्ष्मी विराजित हैं, जिस वजह से यह मंदिर भक्तों के लिए बहुत खास और पवित्र माना जाता है.लगभग 1100 साल पुराना यह मंदिर कलचुरि शिल्प और गोंड वास्तुकला की बेजोड़ मिसाल पेश करता है. बताया जाता है कि यह देश का एकमात्र इतना प्राचीन एकादशी माता मंदिर है, जहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं.पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के शरीर से माता एकादशी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है. मान्यता है कि एकादशी के दिन व्रत-उपवास रखने और कथा सुनने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाती हैं.इस मंदिर में कुल नौ शिखर हैं और मुख्य शिखर 51 फुट ऊंचा है, जो दूर से ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है.दो मंजिला इस मंदिर के झरोखों से मां नर्मदा के पवित्र दर्शन होते हैं और यहां का प्राकृतिक नजारा मन को मोह लेता है.मंदिर के परिक्रमा पथ में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ माता अन्नपूर्णा और माता सरस्वती भी विराजमान हैं.विश्व प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात के पास स्थित इस मंदिर में भगवान विष्णु पंचायतन रूप में माता लक्ष्मी के साथ विराजित हैं.