Dev Uthani Ekadashi 2026: इस साल 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, न करें ये 5 काम
देव उठनी एकादशी 2026
Dev Uthani Ekadashi Rituals: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 में देव उठनी एकादशी का पवित्र त्योहार 20 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. व्रत का पारण 21 नवंबर को दोपहर 1:11 बजे से 3:18 बजे तक रहेगा. देव उठनी एकादशी दूसरे त्योहारों की तरह ही बहुत महत्वपूर्ण त्योहार होई. इस खास दिन भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं. वहीं भक्त बड़े ही भाव के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर उनकी उपासना करते हैं. इसके दूसरे दिन द्वादशी तिथि पर देव उठनी एकादशी का पारण किया जाता है. यह दिन फलदायी होने के लिए बहुत ही खास माना जाता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देव उठनी एकादशी पर कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए. अगर आप भूलकर भी ये काम करते हैं, तो इससे भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और आप पाप के भागी भी बन सकते हैं.
मांस-मदिरा से रहें दूर
- देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी मांस और शराब का सेवन न करें.
- इस दिन तामसिक खाना खाने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं.
- इसलिए पूरे दिन सात्विक और शुद्ध भोजन ही करें.
किसी का दिल न दुखाएं
- देवउठनी एकादशी के दिन कोशिश करें कि किसी से लड़ाई-झगड़ा न हो.
- किसी का अपमान न करें और न ही किसी का मजाक उड़ाएं.
- इस दिन मीठी वाणी बोलना और सबके साथ अच्छा व्यवहार करना शुभ माना जाता है.
तुलसी को न छुएं और न तोड़ें
- तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है और बिना तुलसी के उन्हें भोग भी नहीं लगता है.
- इसलिए देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियों को न तोड़ना चाहिए और न ही उन्हें छूना चाहिए.
- तुलसी तोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
चावल खाने से बचें
- ज्योतिषियों के अनुसार, देवउठनी एकादशी के शुभ दिन पर चावल नहीं खाना चाहिए.
- मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से व्यक्ति को दोष लगता है.
- इसलिए इस दिन चावल से बनी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.
काले कपड़े न पहनें
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ मौके या पूजा-पाठ में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.
- इसलिए देवउठनी एकादशी के दिन काले कपड़े पहनने से बचें.
- भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना सबसे शुभ माना जाता है.



