वैश्विक मंच पर चमका बालाघाट का चिन्नौर चावल, खुशबू और गुणवत्ता ने जीता विदेशी खरीदारों का दिल
शिवेंद्र कुशवाहा
चिन्नौर चावल
नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2026 का आयोजन हो रहा है.यह सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक तीन दिनों तक चलेगा.सम्मेलन में मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के चिन्नौर चावल ने विशेष पहचान बनाई है.जीआई टैग प्राप्त इस चावल के लिए सम्मेलन में भव्य स्टॉल लगाया गया है.मंडी बोर्ड और APEDA मिलकर इस चावल को प्रमोट कर रहे हैं.लालबर्रा चिन्नौर एफपीओ ने जिले का प्रतिनिधित्व किया और खरीदारों से संवाद किया.चिन्नौर चावल अपनी खुशबू, कोमलता और मीठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है.इस आयोजन से किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीधी पहुंच मिलने की उम्मीद है.