भोपाल के ये सस्ते और बेस्ट मार्केट्स हैं बहनों की पहली पसंद, रक्षाबंधन की शॉपिंग के लिए यहां मिल रही हर चीज़
शिवेंद्र कुशवाहा
भोपाल के बेस्ट बाजार
वैसे तो कई सारे मार्केट हैं, जहां आपको रक्षाबंधन से जुड़ा हर सामान आसानी से मिल जाएगा, लेकिन वहां के दाम ज़्यादा होते हैं.भोपाल के इन बाजारों में आपको फैंसी पर्स, खूबसूरत चांदी के गहने और क्लासिक पेंटिंग्स बहुत ही कम दामों में और आसानी से मिल जाती हैं. भोपाल में स्थित चौक बाजार सामान की खरीदारी के लिए बहुत फेमस है. यहां आपको खूबसूरत गहनों से लेकर फैंसी बैग और मखमली पर्स के साथ हर चीज आसानी से मिल जाएगी. राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट में एक बार शॉपिंग करने के लिए जरूर जाएं. यहां आपको फैशनेबल एक्सेसरीज, बैग, जूते-चप्पल और कपड़े बहुत ही कम दामों में मिल जाएंगे साथ ही यहां से आप राखी और मिठाइयां भी ले सकते हैं. यह पूरा मार्केट सोने और चांदी के आभूषणों से सजा हुआ है. यहां आभूषणों और कलाकृतियों की कई दुकानें हैं, जहां कुंदन के हार से लेकर मोर के आकार की अंगूठियों तक के अलग-अलग डिजाइन आपको मिल जाएंगे. मृगनयनी एम्पोरियम पारंपरिक कपड़ों के लिए मशहूर है. यहां आपको अलग-अलग रंगों और डिजाइनों की कई तरह की साड़ियां मिल जाएंगी. अगर आप कम दामों में रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करना चाहते हैं, तो भोपाल का हबीबगंज बाजार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यहां आपको सस्ते हैंडबैग, आकर्षक एक्सेसरीज और शॉल आसानी से मिल जाते हैं. भोपाल में रहने वाला हर व्यक्ति न्यू मार्केट से ही ज्यादातर शॉपिंग करता है और यह शॉपिंग प्लेस भोपालवासियों की पहली पसंद है.यहां आपको रक्षाबंधन से जुड़े हर सामान से लेकर खाने-पीने, किताबों और बेकरी तक की दुकानें मिल जाएंगी. न्यू मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां खूबसूरत कढ़ाई वाले भोपाली ‘बटुए’ भी मिलते हैं, जो भोपाल की पहचान माने जाते हैं.भोपाल के सराफा बाजार में आपको ज्वेलरी से जुड़ा सभी सामान बहुत ही कम दामों में मिल जाएगा.