खड़ी सीढ़ियां और गहरी खाइयां! अगस्त में शुरू हो रही MP की ‘अमरनाथ यात्रा’
शिवेंद्र कुशवाहा
नागद्वार यात्रा 2026
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों और पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों के बीच आयोजित होने वाला नागद्वारी मेला, मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और प्रमुख धार्मिक उत्सवों में से एक है. इस साल नागद्वार यात्रा की शुरुआत 7 अगस्त 2026 से हो रही है, जो 17 अगस्त 2026 तक चलेगी.जानकारी के अनुसार, नागपंचमी पर लगने वाले ऐतिहासिक नागद्वारी मेले के लिए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.बता दें कि इस यात्रा में भक्तों को 7 ऊंचे पहाड़ों को पार करना होता है. बारिश का मौसम होने के कारण रास्ते बहुत फिसलन भरे होते हैं.इस ट्रेक पर घोड़े, खच्चर या किसी भी प्रकार के वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है. यह यात्रा पूरी तरह पैदल ही करनी होती है. वहीं कुछ सीधे पहाड़ों पर चढ़ने के लिए लोहे की खड़ी सीढ़ियां लगाई गई हैं, जो बहुत रोमांचक और खतरनाक हैं. ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी या दुर्गंध से बचने के लिए कपूर (Camphor) साथ रखने की सलाह दी जाती है.यात्रा के दौरान लगातार बारिश होती है, इसलिए रेनकोट, मजबूत ग्रिप वाले ट्रैकिंग जूते, पानी की बोतल और टॉर्च अवश्य साथ रखें.