एमपी का VIP ट्रीटमेंट वाला नूरजहां आम! 9 पेड़ों की सुरक्षा में गार्ड तैनात, शुरू होते ही खत्म हो जाता है स्टॉक
शिवेंद्र कुशवाहा
नूरजहां आम
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के जूना कट्टीवाड़ा गांव में स्थित शिव आम फार्म पर इस खास किस्म के आम की खेती की जाती है.किसान भरतराजसिंह जादव के मुताबिक, नूरजहां आम की यह खास प्रजाति अफगानिस्तान से जुड़ी है, जिसे उनके पिता 60 के दशक में गुजरात से लेकर आए थे. इस खास आम की कीमत एक फल के लिए 1500 से 3000 रुपये तक होती है और लोग इसे पहले से ही बुक करा लेते हैं.फिलहाल भरतराजसिंह के पास 20 से 25 साल पुराने नूरजहां आम के 9 बड़े पेड़ हैं और उन्होंने ग्राफ्टिंग के जरिए 11 नए पौधे भी तैयार किए हैं. नूरजहां आम दुनिया के सबसे बड़े आमों में शामिल है, जिसका एक फल आमतौर पर 2 से 5 किलो तक वजन का होता है और एक आम पूरे परिवार के लिए पर्याप्त माना जाता है.अपने आकर्षक रंग, खुशबू और बेहद मीठे स्वाद की वजह से नूरजहां आम लोगों को तुरंत पसंद आ जाता है और इसकी मांग देश के बड़े शहरों से लेकर विदेशों तक लगातार बढ़ रही है.नूरजहां आम को चोरी और नुकसान से बचाने के लिए किसान ने आम के पेड़ों की सुरक्षा में करीब 9 गार्ड तैनात कर रखे हैं.UAE, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, अमेरिका, कनाडा, UK, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में नूरजहां आम की लग्जरी मैंगो के रूप में तेजी से मांग बढ़ रही है.