यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रीवा से हैदराबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानें किराया से लेकर टाइमिंग तक
सुमित तिवारी
रीवा-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन
दरअसल दक्षिम मध्य रेलवे द्वारा मध्यप्रदेश के रीवा से हैदराबाद के चारलपल्ली स्टेशन के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इस ट्रेन के नियमित संचालन से हजारों यात्रियों का सफर आराम दायक होने वाला है. यह स्पेशल ट्रेन 8 जून 2026 से दोनों दिशाओं में नियमित सेवाएं शुरू कर देगी. इसके नियमित संचालन से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के यात्रियों को फायदा मिलेगा. रीवा से चारलपल्ली जाने वाली ट्रेन का नंबर 02158 होगा. यह ट्रेन 8 जून से 28 जून तक हर रविवार को रीवा स्टेशन से चलाई जाएगी. समय की बात करें तो रीवा से इसके छूटने का समय दोपहर 12.30 बजे तय किया गया है, और यह अगले दिन दोपहर 2.45 बजे चारलपल्ली पहुंचेगी. हैदराबाद से रीवा वापस आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 02157 (चारलपल्ली-रीवा स्पेशल) चलाई जाएगी. यह ट्रेन 7 जून से 29 जून 2026 की अवधि के बीच हर शनिवार को चारलपल्ली स्टेशन से रवाना होगी. चारलपल्ली स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को शाम 5 बजे रीवा के लिए प्रस्थान करेगी. रास्ते के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए ट्रेन अगले दिन यानी रविवार को शाम 7.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी. रीवा से हैदराबाद (चारलपल्ली) के बीच रेलवे द्वारा हाल ही में शुरू की गई समर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या: 02158 REWA CHZ SF SPL) का शुरुआती किराया लगभग ₹875 है.