इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम
शिवेंद्र कुशवाहा
इन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा
सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को पहले 1,250 रुपये प्रति माह देती थी, जबकि अब उन्हें हर महीने 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं. अब तक लाडली बहना योजना की 36 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है. बता दें कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलना बंद हो जाता है. इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाओं को दिया जाता है. लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना जरूरी है. योजना के लिए विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं पात्र मानी जाती हैं. लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. लाडली बहना योजना की अगली किस्त पाने के लिए KYC अपडेट होना जरूरी है.