MP के किसानों के खातों में जल्द आएंगे 2000 रुपए, PM किसान योजना की अगली किस्त से पहले ऐसे बनवा लें फार्मर ID
रुचि तिवारी
किसान
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में जल्द ही PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने वाली है.PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना अलग-अलग किस्त के जरिए 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है.संभावना है कि फरवरी महीने के आखिरी में PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो सकती है. इस किस्त का लाभ तभी मिलेगा जब किसानों के पास फार्मर ID होगी. फार्मर ID किसानों की डिजिटल पहचान है, जो केंद्र सरकार के एग्री स्टैक प्रोजेक्ट के तहत बनवाई जा रही है. यह एक यूनिक डिजिटल नंबर है, जो आधार कार्ड से लिंक होता है.फार्मर ID का उद्देश्य किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना और फर्जीवाड़े से बचाना है. फार्मर ID कार्ड में किसानों की जमीन, परिवार और बैंक खाते की पूरी जानकारी एक साथ मौजूद रहती है.इस कार्ड को किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंप के जरिए बनवा सकते हैं.