MP के किसानों के खातों में जल्द आएंगे 2000 रुपए, PM किसान योजना की अगली किस्त से पहले ऐसे बनवा लें फार्मर ID
PM Kisan Samman Nidhi: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर है. जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने वाली है. इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक मदद अलग-अलग 3 किस्तों में दी जाती है. इस योजना की अगली किस्त से पहले किसानों को पास फार्मर ID होना जरूरी है. वरना अगली किस्त के पैसे खाते में नहीं आएंगें. जानें कैसे बनवाए फार्मर ID-
Written By
रुचि तिवारी
|
Last Updated: Feb 03, 2026 01:48 PM IST
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में जल्द ही PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने वाली है.
PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना अलग-अलग किस्त के जरिए 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है.
संभावना है कि फरवरी महीने के आखिरी में PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो सकती है.
इस किस्त का लाभ तभी मिलेगा जब किसानों के पास फार्मर ID होगी.
फार्मर ID किसानों की डिजिटल पहचान है, जो केंद्र सरकार के एग्री स्टैक प्रोजेक्ट के तहत बनवाई जा रही है. यह एक यूनिक डिजिटल नंबर है, जो आधार कार्ड से लिंक होता है.
फार्मर ID का उद्देश्य किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना और फर्जीवाड़े से बचाना है.
फार्मर ID कार्ड में किसानों की जमीन, परिवार और बैंक खाते की पूरी जानकारी एक साथ मौजूद रहती है.
इस कार्ड को किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंप के जरिए बनवा सकते हैं.