बेहद खास है PM मोदी की 1 रुपए डायल वाली घड़ी, फीचर्स के आगे नहीं टिकते विदेशी ब्रांड, जानिए कीमत
रुचि तिवारी
PM मोदी की घड़ी
हाल ही चर्चाओं में आई PM मोदी की घड़ी में डायल पर 1947 का असली 1 रुपए का सिक्का लगा है. साथ ही भारत का ‘वॉकिंग टाइगर’ भी बना है. यह घड़ी ‘मेड इन इंडिया’ है, जिसे जयपुर वॉच कंपनी ने बनाया है. इस घड़ी का नाम ‘रोमन बाघ’ (Roman Baagh) है. इस घड़ी में 43mm का केस है, जो मजबूत 316L स्टेनलेस स्टील से बना है. इसमें जापानी मियोटा मूवमेंट लगा हुआ है, जो ऑटोमैटिक है. इस घड़ी को 2022 में बनाया गया था. इस घड़ी के फ्रंट और बैक दोनों तरफ साफायर क्रिस्टल हैं. इसके अलावा PM मोदी की इस घड़ी में रोमन और देवनागरी अंक वाले सुनहरे और सिल्वर रंग के केस हैं.इस घड़ी के अंदर नीलमणि क्रिस्टल और एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी लगाई गई है, जो इसे खूबसूरत के साथ-साथ लग्जरी बनाता है. इसमें 5 एटीएम तक वॉटर रेजिस्टेंट है. यही वजह है कि घड़ी पूरी तरह वाटरप्रूफ है. वहीं, इसके चार वेरिएंट उपलब्ध हैं.इस घड़ी की कीमत करीब 55 हजार रुपए से 60 हजार रुपए के बीच है.