चैत्र नवरात्रि में अखंड ज्योति बुझ जाए तो क्या करें? जानिए नियम और उपाय
शिवेंद्र कुशवाहा
अखंड ज्योति बुझने पर क्या करें
भक्त माता रानी को खुश करने और अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए अखंड ज्योति जलाते हैं.अगर किसी वजह से ज्योति बुझ जाए, तो बिल्कुल भी घबराएं नहीं. शांत मन से माता दुर्गा का ध्यान करें. अनजाने में हुई इस गलती के लिए माता रानी से माफी मांगें. ज्योति के आस-पास गंगाजल छिड़कें और उसे दोबारा जला लें.ऐसा करने से आपकी पूजा खंडित नहीं मानी जाएगी. आपको अपनी भक्ति, व्रत और पूजा का पूरा फल जरूर मिलेगा.नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है.ऐसा करने से परिवार पर हमेशा माता रानी की कृपा बनी रहती है और सुख-शांति आती है.