देवउठनी एकादशी के बाद शुरू हुई शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में 13 दिन बन रहा है शादी का शुभ मुहूर्त
नवंबर-दिसंबर शादी शुभ मुहूर्त
Dev Uthani Ekadashi Weddings: देवउठनी एकादशी का पावन पर्व समाप्त हो चुका है और अब लोग शादियों की तैयारियों में जुट गए हैं. हिंदू परिवार में शादी शुभ मुहूर्त के हिसाब से की जाती है. महीनों से लगन न होने की वजह से शादियां रुकी हुई थीं, जो अब लंबे इंतजार के बाद शुरू हो चुकी हैं. हिंदू परिवार में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है. हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठानी एकादशी के बाद ही शुभ विवाह का मुहूर्त शुरू हो चुका है, जो 10 दिसंबर तक चलेगी. वहीं इसके बाद खरमास प्रारंभ हो जाएगा, जिस वजह से शुभ कार्य और मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी. आइए जानते हैं कि इस साल के आखिरी महीने में कितने दिनों तक शादी का शुभ मुहूर्त बन रहा है.
नवंबर-दिसंबर में कुल 13 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर और दिसंबर महीने को मिलाकर साल के आखिरी में कुल 13 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं. इस दौरान लोग अपने बेटे और बेटियों का विवाह कर सकेंगे. कैलेंडर के अनुसार, इस महीने नवंबर में 19, 20, 24, 25, 26, 27 और 30 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है.

वहीं अगले महीने दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 9 और 10 दिसंबर को विवाह करने का शुभ समय रहेगा. इस दौरान हिंदू परिवार के लोग विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ कर सकेंगे.
बाजारों में लौटी रौनक
विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू होने से बाजारों में रौनक आ गई है, साथ ही हिंदू परिवारों में भी खुशी का माहौल है. लोग बाजारों से कपड़े, बर्तन, सोना-चांदी से लेकर सभी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं. वहीं विवाह के मौके पर फूल-मालाओं का कारोबार भी अच्छा चल रहा है. यह मौका किसी त्योहार से कम नहीं होता है.

साल 2027 में विवाह के शुभ मुहूर्त
- जनवरी (10 मुहूर्त): 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 31 जनवरी.
- फरवरी (20 मुहूर्त): 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 फरवरी.
- मार्च (9 मुहूर्त): 1, 2, 3, 4, 9, 10, 11, 14 और 15 मार्च.
- अप्रैल (12 मुहूर्त): 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 अप्रैल.
- मई (19 मुहूर्त): 2, 3, 7, 8, 9, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 31 मई.
- जून (18 मुहूर्त): 1, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 26, 27 और 28 जून.
- जुलाई (7 मुहूर्त): 4, 7, 8, 9, 10, 12 और 13 जुलाई.
- नवंबर (7 मुहूर्त): 20, 21, 22, 23, 24, 29 और 30 नवंबर.
- दिसंबर (8 मुहूर्त): 1, 2, 7, 8, 9, 11, 12 और 13 दिसंबर.



