Dev Diwali 2026: आज है देव दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दीपदान का सही समय

Dev Diwali 2026 shubh muhurat: मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन शाम को दीपक जलाना शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा भाव से प्रदोष काल में दीपदान करती है, तो उसे पुण्य की प्राप्ति होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 में आज 24 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 8 मिनट से रात 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
Dev Diwali 2026

देव दिवाली 2026

Puja Muhurat Deepdan Time: देशभर में आज देव दीवाली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है. हिंदू परिवारों में त्योहार को लेकर जश्न का माहौल है. हर साल यह पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार आज 24 नवंबर दिन मंगलवार को है. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था. भगवान भोलेनाथ की इसी जीत के चलते सभी देवी-देवताओं ने स्वर्ग से पृथ्वी पर आकर दीप जलाकर बड़े हे धूमधाम के साथ जश्न मनाया था. ऐसे में आइए जानते हैं देव दीवाली का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दीपदान के शुभ समय के बारे में.

देव दीपावली 2026 का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:03 बजे से 5:57 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:22 बजे से 5:49 बजे तक

देव दीपावली 2026 दीपदान मुहूर्त

मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन शाम को दीपक जलाना शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा भाव से प्रदोष काल में दीपदान करती है, तो उसे पुण्य की प्राप्ति होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 में आज 24 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 8 मिनट से रात 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ समय में आप किसी भी मंदिर, घर या पवित्र नदी के किनारे दीपक जलाकर दीपदान कर सकते हैं.

देव दिवाली की पूजा विधि

  • हिंदू धर्म में देव दिवाली का महापर्व बहुत ही खास माना जाता है.
  • मान्यता है कि इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करके साफ-सुथरा कपड़ा पहनें.
  • फिर घर के जिस भी स्थान पर आप पूजा-अर्चना करती हैं, उस स्थान की अच्छे से साफ-सफाई करें.
  • पूजा की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्तियां या फोटो रखें.
  • इसके बाद भगवान भोलेनाथ का गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें.
  • फिर बेलपत्र, धतूरा, चंदन और फूल अर्पित करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पीले-लाल फूल, फल, मिठाई और तुलसी दल अर्पित करें.
  • इसके बाद सभी देवी-देवताओं का मन में स्मरण करते हुए उनके सामने शुद्ध घी का दीपक जलाकर पूजा शुरू करें.
  • पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें.
  • अंतिम में भगवान विष्णु, भोलेनाथ और माता लक्ष्मी की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें