धनतेरस पर बजट नहीं है तो टेंशन नहीं, सोने-चांदी जितनी शुभ हैं ये 7 सस्ती चीजें
शिवेंद्र कुशवाहा
धनतेरस 2026
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर महगी चीजों की जगह कुछ सस्ती और शुभ चीजें खरीदना भी बहुत फलदायी माना जाता है.ज्योतिषियों के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत शुभ होता है और इस दिन कम से कम दो झाड़ू खरीदकर घर लाना चाहिए.गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए धनतेरस पर पांच गोमती चक्र खरीदकर घर में रखना शुभ होता है.हल्दी की गांठ को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसे खरीदने से घर में बरकत और खुशहाली बनी रहती है.साबुत धनिया खरीदना भी धनतेरस पर बहुत शुभ माना जाता है और इसे धन की वृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.नमक को घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है, इसलिए धनतेरस पर नमक का पैकेट जरूर खरीदना चाहिए. पीतल के बर्तन खरीदना सोना-चांदी खरीदने के समान ही शुभ माना जाता है और यह बजट में भी आसानी से आ जाता है.इन सभी सात चीजों को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती और इन्हें लाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.