धनतेरस पर बजट नहीं है तो टेंशन नहीं, सोने-चांदी जितनी शुभ हैं ये 7 सस्ती चीजें
Auspicious Dhanteras Items Beyond Gold: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026 को है. इस खास मौके पर लोग बाजार से नई-नई चीजें खरीदते हैं. मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है. वहीं धनतेरस के त्योहार पर सोना-चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. लेकिन आम लोग सोना-चांदी खरीदने में असमर्थ होते हैं. उनके पास इतना बजट नहीं होता कि वे सोना और चांदी खरीद सकें. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप धनतेरस के दिन खरीद लेते हैं, तो सोना और चांदी खरीदने की जरूरत नहीं होगी. इसके साथ ही इन सामानों को घर लाने से सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर महंगी चीजों की जगह कुछ सस्ती और शुभ चीजें खरीदना भी बहुत फलदायी माना जाता है.
ज्योतिषियों के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत शुभ होता है और इस दिन कम से कम दो झाड़ू खरीदकर घर लाना चाहिए.
गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए धनतेरस पर पांच गोमती चक्र खरीदकर घर में रखना शुभ होता है.
हल्दी की गांठ को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसे खरीदने से घर में बरकत और खुशहाली बनी रहती है.
साबुत धनिया खरीदना भी धनतेरस पर बहुत शुभ माना जाता है और इसे धन की वृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.
नमक को घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है, इसलिए धनतेरस पर नमक का पैकेट जरूर खरीदना चाहिए.
पीतल के बर्तन खरीदना सोना-चांदी खरीदने के समान ही शुभ माना जाता है और यह बजट में भी आसानी से आ जाता है.
इन सभी सात चीजों को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती और इन्हें लाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.