Navpancham Yog: 22 नवंबर को बनेगा गुरु-चंद्रमा का नवपंचम योग, मेष समेत 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत
Guru Chandra Navpancham Yog 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह योग कार्तिक पूर्णिमा यानी 24 नवंबर की सुबह तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग शुभ रहने वाला है.
नवपंचम योग
Three Zodiac Signs Lucky: ज्योतिष शास्त्र में गुरु और चंद्रमा दोनों को शुभ ग्रह माना जाता है. 22 नवंबर की सुबह इन दोनों ग्रहों की विशेष स्थिति से नवपंचम योग बनने जा रहा है. दरअसल, इस समय गुरु सिंह राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा 22 नवंबर की सुबह मेष राशि में प्रवेश करेंगी. दोनों ग्रहों की इस स्थिति से नवपंचम योग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह योग कार्तिक पूर्णिमा यानी 24 नवंबर की सुबह तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग शुभ रहने वाला है.
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग कई मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है.
- इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने फैसले बेहतर तरीके से ले पायेंगी.
- शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. वहीं, संतान पक्ष की ओर सीई कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं.
- लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु और चंद्रमा का नवपंचम योग शुभ संकेत लेकर आ सकता है.
- इस दौरान किस्मत आपका साथ दे सकती है और नौकरी तथा कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.
- लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलने की संभावना है.
- आपकी बचत में भी बढ़ोतरी हो सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं.
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए भी नवपंचम योग लाभकारी रह सकता है.
- इस दौरान व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं.
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.
- नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ के रास्ते खुल सकते हैं.
- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है.



