जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना छिन सकती है घर की सुख-शांति
शिवेंद्र कुशवाहा
जन्माष्टमी के दिन न करें ये गलतियां
कृष्ण जन्माष्टमी का पवित्र दिन सभी इच्छाएं पूरी करने वाला होता है, लेकिन इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी जरूरी है. श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और तुलसी जी विष्णु जी को बहुत प्यारी हैं, इसलिए जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. जन्माष्टमी और एकादशी के दिन व्रत न रखने वालों को भी चावल या जौ से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए क्योंकि इस दिन इनका सेवन पूरी तरह वर्जित है. जन्माष्टमी पर लहसुन, प्याज, मांस या शराब जैसे तामसिक भोजन का प्रयोग और इन्हें घर लाना पूरी तरह मना है. इस दिन किसी भी गरीब या दूसरे व्यक्ति का अपमान न करें क्योंकि सबका आदर करने से ही भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं. जन्माष्टमी पर पेड़ काटना अशुभ होता है, इसलिए इस दिन पेड़ काटने के बजाय पौधे लगाने चाहिए जिससे घर में सुख-शांति आए.इस पवित्र दिन पर तन और मन की शुद्धता के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए. जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी गायों का अपमान न करें क्योंकि भगवान कृष्ण को गायों से अत्यधिक प्रेम था और उनका बचपन इन्हीं के साथ बीता था.