जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना छिन सकती है घर की सुख-शांति

Essential Puja Avoidable Mistakes: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है. इस साल लड्डू गोपाल को समर्पित यह पर्व 4 सितंबर 2026 को देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. पिछले कई दिनों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को लेकर हिंदू परिवारों में जश्न का माहौल है. इस पवित्र दिन को भक्त शुभ मुहूर्त में श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर सच्चे मन और श्रद्धा से उनका उपवास रखते हैं। हर कोई कान्हा से आशीर्वाद पाने के लिए उनकी प्रार्थना करता है. वहीं अगर जन्माष्टमी के दौरान कोई भी व्यक्ति कुछ ऐसे काम करता है, जिन्हें शास्त्रों में करने की मनाही है त ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण अप्रसन्न होंगे और साथ में घर से सुख-शांति, चैन और समृद्धि भी जा सकती है. आइए जानते हैं कि इस पवित्र त्योहार पर कौन से काम नहीं करने चाहिए.

ज़रूर पढ़ें