बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस ‘रामायण’ में मचाएगी तहलका, निभाएंगी ‘मंथरा’ का रोल
शिवेंद्र कुशवाहा
शीबा चड्ढा
4 हजार करोड़ की लागत से बन रही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणवीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं रवि दुबे ‘लक्ष्मण’, साई पल्लवी ‘सीता’ और सनी देओल ‘बजरंगी बली हनुमान’ के किरदार में नजर आएंगे. दिग्गज एक्ट्रेस शीबा चड्ढा भारी बजट वाली फिल्म ‘रामायण’ में मंथरा का दमदार किरदार निभाकर अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फिल्म में नई जान फूंकने वाली हैं.दिल्ली में जन्मीं और थिएटर से शुरुआत करने वाली इस एक्ट्रेस ने मुंबई आकर अभिनय की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है.कॉलेज के दौरान शीबा को एक्टिंग का शौक हुआ और उन्होंने यूनिवर्सिटी के साथ-साथ थिएटर भी शुरू कर दिया.‘दिल से’ फिल्म से शुरुआत करने वाली शीबा ने ‘बधाई हो’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से खास पहचान बनाई.शीबा ने ‘मिर्जापुर’ और ‘बंदिश बैंडिट्स’ जैसी मशहूर वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है. शीबा की खासियत उनके किरदारों में दिखने वाली गहराई और सच्चाई है, जो उनके छोटे रोल को भी प्रभावशाली बना देती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शीबा ‘रामायण’ के दमदार ‘मंथरा’ अवतार में दिग्गज ललिता पवार जैसी छाप छोड़ पाएंगी.