LPG सिलेंडर से लेकर SBI कार्ड तक, 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
शिवेंद्र कुशवाहा
1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये बड़े नियम
1 दिसंबर 2026 से टाटा मोटर्स की सभी कार और एसयूवी महंगी हो जाएंगी, क्योंकि कंपनी ने पूरे पोर्टफोलियो पर औसतन 0.5 फीसदी दाम बढ़ाने का फैसला किया है.यह बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी लागू होगी, हालांकि हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से दाम में अलग-अलग बदलाव हो सकता है.अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो 1 दिसंबर से ट्रांसपोर्ट और फ्यूल से जुड़े बड़े ट्रांजैक्शन पर आपको 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ेगी.SBI कार्ड के इस नए नियम से उन लोगों की जेब पर असर पड़ेगा, जो रोजाना सफर और पेट्रोल-डीजल के लिए कार्ड से पेमेंट करते हैं.हर महीने की तरह 1 दिसंबर को भी सरकारी तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर सकती हैं, जिस पर सबकी नजर बनी हुई है.खासतौर पर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम से होटल और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ सकता है, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का असर सीधे घर के बजट पर पड़ेगा.SEBI के नए नियमों के तहत 1 दिसंबर से कमोडिटी ट्रेडिंग में उतार-चढ़ाव के हिसाब से 6 फीसदी, 8 फीसदी और 10 फीसदी मार्जिन रखना होगा.1 दिसंबर से GST रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रोसेस बदल जाएगी, जिसमें सही आवेदन को GST पोर्टल से ऑनलाइन ही प्रोसेस किया जाएगा.जिन मामलों में रिटर्न पेंडिंग होगा या बकाया राशि होगी, उन मामलों को जांच के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा.