iPhone Duo के बैक कवर की कीमत इतनी जिसमें आ जाए नया Android फोन, जानें प्राइस
शिवेंद्र कुशवाहा
iPhone Duo बैक कवर
iPhone Duo की कीमत भले ही बहुत ज्यादा है, लेकिन इसके दमदार फीचर्स की हर कोई तारीफ कर रहा है.भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी. Apple ने iPhone Duo के बैक कवर को ‘iPhone Duo Folio’ के नाम से मार्केट में लॉन्च किया है. इस कवर में एक बिल्ट-इन किकस्टैंड भी दिया गया है, जिसकी मदद से फोन को अलग-अलग एंगल पर खड़ा किया जा सकता है. iPhone Duo का यह बैक कवर Taupe और Navy Blue दो शानदार कलर्स में उपलब्ध होगा. अगर बात करें iPhone Duo के कवर की कीमत की, तो इसका प्राइस 14,900 रुपये है. Apple के इस फोल्डेबल फोन के बैक कवर की कीमत 14,900 रुपये है, और इस बजट में एक अच्छा Android फोन आसानी से खरीदा जा सकता है. अब यदि आपके पास 15 हजार रुपये का बजट है, तो आप या तो iPhone Duo का बैक कवर खरीद सकते हैं या फिर एक नया Android मोबाइल.