आज भारत में आईफोन 18 सीरीज लॉन्च हो गई है. इसे खरीदने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. नोएडा के Apple स्टोर के बाहर रात से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. लोगों के बीच आईफोन 18 और आईफोन 18 प्रो मैक्स का काफी ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है.
iPhone 18 Pro Series Sale: बता दें कि iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max की कीमत काफी ज्यादा है, जिस वजह से कई ऐसे लवर्स हैं, जिनका यह फोन खरीदने का बजट नहीं बन पा रहा है. ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म्स के बारे में बता रहे हैं, जहां से अगर आप iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max खरीदते हैं, तो ये आपको एप्पल स्टोर के मुकाबले कम दामों में मिल सकते हैं.
iPhone 18 Series Sale in India: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे iPhone 18 Pro Max लिए हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी इस पोस्ट में आईफोन 18 प्रो मैक्स की पहली झलक दिखाई है.
iPhone 18 Sale in India: दिल्ली के साकेत मॉल और मुंबई के Apple Store के बाहर नया iPhone 18 खरीदने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. फोन को सबसे पहले और अपने पसंदीदा कलर में पाने के लिए कई दीवाने तो रात 10 बजे से ही स्टोर के बाहर कतारों में लग गए.
iOS 27 Supported iPhones: Apple के पुराने अपडेट रिलीज पैटर्न को देखते हुए iOS 27 भारत में 14 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे जारी हो सकता है. Apple Clubs ने भी अपनी पोस्ट में भारत के लिए 10:30 PM IST का समय बताया है.
iPhone Duo Back Cover Price: हाल ही में Apple ने iPhone की नई सीरीज iPhone 18 लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही कंपनी ने पहली बार iPhone का फोल्डेबल फोन भी लॉन्च किया है, जिसका नाम iPhone Duo है. Apple के इस मुड़ने वाले फोन के फीचर्स और कीमत की चर्चाएं विश्व भर में हो रही हैं. iPhone Duo की कीमत की बात करें तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. वहीं 2TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है. फोन की कीमत के साथ-साथ iPhone Duo के बैक कवर का प्राइस इतना ज्यादा है कि इसकी कीमत में एक नया Android फोन खरीदा जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर iPhone Duo के बैक कवर की कितनी कीमत है.
iPhone Duo price features: भारत में iPhone Duo को चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये, 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है.
First Foldable iPhone Launch: Apple के पहले फोल्डेबल iPhone के नाम को लेकर अभी कोई कन्फर्म नहीं है. लीक्स में इसे iPhone Ultra, iPhone Fold और iPhone Fold Ultra जैसे नामों से बताया जा रहा है. फोन का डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला हो सकता है.
iPhone 18 Pro Launch Date: MacRumors और Forbes की रिपोर्टों के अनुसार, Apple का अगला iPhone इवेंट सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले साल की तरह इस बार भी iPhone के प्री-ऑर्डर 11 या 12 सितंबर से शुर होने की संभावना है
iPhone 18 Pro Launch: रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपना आने वाला iPhone इवेंट 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित कर सकता है, जिसका ऑफिशियल निमंत्रण 26 अगस्त के आसपास जारी होने की उम्मीद है.