ट्रेन कैंसिल हो गई तो क्या करें, ऑनलाइन और काउंटर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस, जानें पूरा प्रोसेस
शिवेंद्र कुशवाहा
ट्रेन
रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को उनके टिकट का पूरा किराया वापस मिलता है.अगर आपने IRCTC वेबसाइट या ऐप से ई-टिकट बुक किया है और ट्रेन कैंसिल हो गई है तो आपको टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं है.ट्रेन कैंसिल होने पर रेलवे खुद ही पूरा पैसा वापस कर देता है और कोई कैंसलेशन चार्ज नहीं लगता है.रिफंड अपने आप प्रोसेस होता है और पैसा उसी अकाउंट में आता है जिससे टिकट बुक किया गया था.रिफंड आने में आमतौर पर 3 से 7 वर्किंग डे का समय लग सकता है.अगर आपके पास कंफर्म या RAC ई-टिकट है और ट्रेन रद्द हुई है तो TDR भरने की भी जरूरत नहीं है.ध्यान रहे कि यह नियम सिर्फ तब लागू होता है जब ट्रेन रेलवे कैंसिल करे, खुद टिकट कैंसिल करने पर नियम अलग हैं.अगर आपने काउंटर से टिकट लिया है तो रिफंड के लिए PRS काउंटर पर जाना होगा और टिकट संभालकर रखना होगा. IRCTC रिफंड स्टेटस चेक करने के लिए IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन करें, My Account में जाकर My Transactions में Ticket Refund History देखें.