नए इंजन के साथ Toyota Glanza Facelift की होगी एंट्री, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
शिवेंद्र कुशवाहा
Toyota Glanza Facelift कार
नई Toyota Glanza Facelift के केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और बेहतर फिनिशिंग के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.कार में मौजूदा 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार फीचर्स को रखा जा सकता है.नई Glanza में Level-2 ADAS मिलने की उम्मीद है, जिससे कार की सेफ्टी टेक्नोलॉजी पहले से बेहतर हो सकती है.इसके अलावा कार में 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है. नई ग्लैंजा में मौजूदा 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन की जगह नया 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है.यह इंजन करीब 83 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है, जबकि इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं.नई Glanza के पेट्रोल मैनुअल वर्जन का माइलेज करीब 23.80 kmpl, AMT का 24.77 kmpl और CNG मॉडल का माइलेज करीब 33.61 km/kg तक होने की उम्मीद है.नई Toyota Glanza Facelift का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Hyundai i20 और Tata Altroz से होगा, जबकि बेहतर माइलेज, Toyota की ब्रांड विश्वसनीयता और नए फीचर्स इसके खासियत होंगे.