UPI से ट्रेन टिकट बुकिंग पर कितना लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज? NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
शिवेंद्र कुशवाहा
क्या रेलवे टिकट करने पर देना होगा UPI चार्ज
लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि नए नियम लागू होने के बाद उन्हें 2 हजार रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर चार्ज देना होगा. ट्रेन टिकट बुक करने के लिए UPI से पेमेंट करने पर आपको कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा, इसलिए आपका टिकट महंगा नहीं होगा.नए नियम के अनुसार, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगने वाला 5 रुपये का चार्ज सीधे इंडियन रेलवे देगा, यात्रियों पर इसका कोई बोझ नहीं डाला जाएगा.NPCI ने साफ किया है कि आम ग्राहकों को कोई एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना होगा और वे केवल टिकट या सेवा की तय कीमत का ही पेमेंट करेंगे.रेलवे, इंश्योरेंस, टेलीकॉम और पेट्रोल-डीजल जैसी सेवाओं में 2,000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर 0.4% के बजाय सिर्फ 5 रुपये का फिक्स चार्ज लगेगा जो मर्चेंट चुकाएगी.अगर आपकी ट्रेन टिकट 2,000 हजार रुपए से कम की है, तो UPI पेमेंट करने पर कोई भी MDR चार्ज या शुल्क लागू नहीं होगा . 2,000 से अधिक के सामान्य मर्चेंट पेमेंट पर जहां 0.4% चार्ज लगता है, वहीं रेलवे जैसे खास सेक्टर्स के लिए सरकार ने राहत देते हुए सिर्फ एक फ्लैट रेट रखा है.