Railway RAC Rules: ट्रेन में आधी सीट पर सफर का नियम होगा खत्म? RAC टिकट को लेकर बड़ा बदलाव कर रहा रेलवे

RAC Ticket Rules: नियम के अनुसार रेलवे एक सीट पर एक ही यात्री को सफर की इजाजत देता है. लेकिन RAC में एक ही बर्थ दो लोगों में बंट जाती है. इससे यात्रियों को बैठने और सोने में काफी दिक्कत होती है. लंबी दूरी की यात्रा में यह परेशानी और भी बढ़ जाती है.
Railway RAC Rules

RAC सीट में होगा बदलाव

RAC Ticket Rules: ट्रेन में जब सारी सीटें फुल हो जाती हैं, तब रेलवे यात्रियों को RAC टिकट देता है. RAC का मतलब है रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन. इस टिकट पर दो यात्रियों को एक ही बर्थ पर सफर करने की पर्मिशन मिलती है. दोनों यात्री आधी-आधी सीट के हकदार होते हैं. उन्हें उसी आधी जगह पर बैठकर और सोकर यात्रा करनी पड़ती है. लेकिन अब रेलवे विभाग बहुत जल्द ट्रेन के RAC सीट को लेकर बड़ा बदलाव कर सकता है.

आधी सीट पर सफर करना क्यों है मुश्किल?

नियम के अनुसार रेलवे एक सीट पर एक ही यात्री को सफर की इजाजत देता है. लेकिन RAC में एक ही बर्थ दो लोगों में बंट जाती है. इससे यात्रियों को बैठने और सोने में काफी दिक्कत होती है. लंबी दूरी की यात्रा में यह परेशानी और भी बढ़ जात है. आधी सीट पर पूरी रात सोना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है.

पूरे किराए पर उठ रहे हैं सवाल

एक रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे इस पुराने नियम पर फिर से विचार कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जब यात्री को सोने के लिए पूरी जगह नहीं मिल रही है, तो उससे पूरा किराया लेना सही नहीं है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस नियम में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है.

पुरुष-महिला के बीच बढ़ती है दिक्कत

RAC में सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब एक ही सीट पर एक पुरुष और एक महिला यात्री को जगह मिल जाती है. ऐसी स्थिति में दोनों को ही असहज महसूस होता है. टिकट जांच करने वाले कर्मचारियों को भी दूसरा इंतजाम करने में मुश्किल होती है. कई बार इस वजह से ट्रेन में बहस की स्थिति भी बन जाती है.

क्या होगा नया बदलाव?

सालों पहले बने इस नियम को अब नए दौर के हिसाब से देखा जा रहा है. रेलवे चाहता है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले. माना जा रहा है कि जल्द ही RAC को लेकर कोई नया फैसला लिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो ट्रेन में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें