WhatsApp ला रहा Smart Text Actions फीचर, अब नंबर-टाइम और लोकेशन पर टैप करते ही होगा काम
शिवेंद्र कुशवाहा
WhatsApp का नया फीचर
इस सुविधा के आने के बाद आपको नंबर कॉपी करके डायलर में पेस्ट नहीं करना पड़ेगा. टाइम देखकर कैलेंडर में अलग से रिमाइंडर नहीं लगाना होगा. WhatsApp खुद ही समझ जाएगा कि मैसेज में क्या लिखा है और आपको सीधे उसी काम का बटन दिखा देगा. अभी यह फीचर धीरे-धीरे कुछ लोगों तक पहुंच रहा है, जल्द ही सभी को मिलेगा.चैट में आया फोन नंबर अब सीधे सेव या कॉल किया जा सकेगा. मैसेज में लिखी तारीख को एक टैप में कैलेंडर में जोड़ा जा सकेगा.मिलने का समय मिलने पर तुरंत इवेंट बनाने का ऑप्शन मिलेगा. किसी जगह का पता आते ही मैप्स में खोलकर रास्ता देखा जा सकेगा.ईमेल आईडी पर टैप करते ही मेल लिखने वाली ऐप खुल जाएगी. जरूरी टेक्स्ट के नीचे हल्की डॉटेड लाइन नजर आएगी.डॉटेड लाइन पर टैप करते ही सारे शॉर्टकट एक पॉप-अप में दिख जाएंगे. यह सुविधा आपके भेजे हुए और सामने वाले के भेजे हुए दोनों मैसेज पर चलेगी.