सड़क हादसे के बाद एक कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी वकील, गाड़ी भी तुरंत होगी ठीक
सड़क हादसा होने पर मिलेगी कानूनी मदद
24×7 Lawyer On Call: आज के समय में लोग ऑफिस, बाजार और दूसरे जरूरी कामों के लिए पर्सनल गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में सड़क दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है. सड़क हादसे के बाद वाहन को नुकसान होने के साथ पुलिस कार्रवाई और कानूनी प्रक्रियाओं का सामना भी करना पड़ सकता है. इसी परेशानी को कम करने के लिए अब एक नई सुविधा शुरू की गई है. इसके तहत वाहन मालिकों को एक कॉल पर 24 घंटे कानूनी सहायता मिल सकेगी.
दरअसल, बजाज जनरल इंश्योरेंस ने लॉयरड के साथ साझेदारी कर LOTS यानी लॉयर ऑन द स्पॉट सुविधा शुरू की है. इसका मकसद सड़क हादसे के बाद वाहन मालिकों को जरूरी कानूनी मदद उपलब्ध कराना है.
किन गाड़ी मालिकों को मिलेगा फायदा?
इस सुविधा का लाभ मोटर इंश्योरेंस पॉलिसीधारक उठा सकेंगे. इसमें प्राइवेट कार, दोपहिया और कमर्शियल गाड़ी मालिक भी शामिल हैं. हादसे के बाद जरूरत पड़ने पर वे कॉल करके कानूनी सलाह ले सकेंगे.
कौन-कौन सी मदद मिलेगी?
- इस सुविधा के तहत सड़क दुर्घटना होने पर कानूनी सलाह दी जाएगी.
- अगर पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है तो उसे छुड़ाने की प्रोसेस समझने और उसमें मदद मिलेगी.
- जरूरत पड़ने पर वकील को घटनास्थल पर भी बुलाया जा सकेगा.
- इसके अलावा FIR दर्ज कराने, पुलिस की कार्रवाई समझने और दुर्घटना से जुड़े जरूरी डॉक्युमेंट्स की जानकारी भी दी जाएगी.
कितना देना होगा एक्स्ट्रा प्रीमियम?
LOTS एक ऐड-ऑन सुविधा है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके लिए लगने वाले एक्स्ट्रा प्रीमियम की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. इसलिए पॉलिसी लेनी सी पहले इसकी प्राइस जरूर चेक कर लें.
पॉलिसी लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
इस सुविधा को लेने से पहले इसकी शर्तें और एक्सक्लूजन ध्यान से पढ़ें. खासतौर पर यह जांचें कि जमानत, कोर्ट फीस और दूसरे कानूनी खर्च इसमें शामिल हैं या नहीं.
हादसा होने पर क्या करें?
- दुर्घटना के बाद सबसे पहले अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
- किसी के गंभीर रूप से घायल होने पर 112 पर कॉल करें.
- हादसे की फोटो लें और दूसरे वाहन चालक और गवाहों की जानकारी नोट करें.
- अपनी इंश्योरेंस कंपनी को भी सूचना दें. जरूरत पड़ने पर FIR दर्ज कराएं. किसी भी कानूनी डॉक्युमेंट्स को पढ़े और समझे बिना उस पर अपना साइन करे.



