Vastu Tips: घर में इस जगह भूलकर भी न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां
वास्तु टिप्स 2026
Ancestors Photo Vastu: क्या आप जानते हैं कि घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाने का असर केवल भावनाओं तक सीमित नहीं माना जाता, बल्कि इसका संबंध घर की सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्वजों की फोटो लगाना उनका सम्मान करने का एक तरीका है, लेकिन इसे सही दिशा और सही स्थान पर रखना भी उतना ही जरूरी माना गया है. मान्यता है कि यदि पितरों की तस्वीर गलत जगह रखी जाए, तो घर में वास्तु दोष और पितृ दोष की स्थिति बन सकती है. इसलिए घर में पूर्वजों की फोटो लगाते समय वास्तु शास्त्र के बताए गए नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है.
सही दिशा का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीर घर की दक्षिण दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है. तस्वीर इस तरह हो कि उसका मुख उत्तर दिशा की ओर रहे. मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सुख-शांति आती है.
भूलकर भी इन जगहों पर न लगाएं तस्वीर
पूजा घर या मंदिर में
वास्तु के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीर भगवान की मूर्तियों या तस्वीरों के साथ मंदिर में नहीं रखनी चाहिए. दोनों का स्थान अलग माना जाता है.
बेडरूम में
बेडरूम में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से घर का माहौल और वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए इससे बचना चाहिए.
रसोई घर में
किचन में पूर्वजों की तस्वीर रखना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.
घर के बीचों-बीच
घर के केंद्र या ऐसी जगह जहां तस्वीर पर बार-बार नजर पड़े, वहां पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए. इससे नकारात्मकता का माहौल बन सकता है.
जीवित लोगों के साथ फोटो न लगाएं
पूर्वजों की तस्वीर के साथ किसी जीवित व्यक्ति की फोटो नहीं लगानी चाहिए. वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना गया है.