Vastu Tips 2026: क्या आप हमेशा आर्थिक तंगी से रहते हैं परेशान? इन 5 वास्तु उपायों से हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips For Wealth: अगर आप भी ऐसी समस्याओं से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. हम आपको वास्तु शास्त्र के कुछ बहुत ही सरल और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं.
Vastu Tips 2026

वास्तु टिप्स 2026

Vastu Tips For Wealth: घर में नकारात्मक ऊर्जा यानी नेगेटिविटी आने के कई कारण होते हैं, जिससे परिवार में क्लेश और पैसों की तंगी जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं. लोग इसे दूर करने और सकारात्मकता लाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. अगर आप भी ऐसी समस्याओं से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. हम आपको वास्तु शास्त्र के कुछ बहुत ही सरल और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं.

तांबे का सिक्का रखें

अपनी तिजोरी या अलमारी में जहां भी आप कैश और कीमती जेवर रखते हैं, वहां तांबे के तीन सिक्के रख दें. इन सिक्कों को दिवाली, होली या शिवरात्रि की रात पूजा करके रखना बहुत ज़्यादा फायदेमंद और शुभ माना जाता है.

श्रीयंत्र की स्थापना करें

घर के मंदिर में किसी अच्छे और शुभ मुहूर्त में श्रीयंत्र स्थापित करें. इसके अलावा, अपने ड्राइंग रूम या ऑफिस में ऐसी जगह क्रिस्टल बॉल रखें जहां बैठते समय आपकी नज़र उस पर पड़े. यह मन को शांत रखता है और फोकस बढ़ाता है. इसे आप बच्चों की स्टडी टेबल पर भी रख सकते हैं ताकि उनका मन पढ़ाई से न भटके.

घोड़े की फोटो लगाएं

घर में कभी भी दो देवी-देवताओं की मूर्तियां या तस्वीरें एक-दूसरे के ठीक सामने नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे घर में लड़ाई-झगड़े और तनाव बढ़ता है. घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए दक्षिण दिशा की दीवार पर दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत अच्छा माना जाता है.

क्रिस्टल शिवलिंग रखें

अपने पूजा घर में क्रिस्टल से बना छोटा सा शिवलिंग रखें और रोज उसकी पूजा करें. वास्तु के अनुसार, यह शिवलिंग घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को खुद में सोख लेता है और घर में सुख-शांति तथा तरक्की लेकर आता है.

ये भी पढ़ें-Solar Eclipse 2026: इस साल सावन में सूर्य और चंद्र ग्रहण का अनोखा संयोग, इन चार राशियों पर होगा गहरा असर!

झाड़ू को सही तरीके से रखें

घर की झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह छिपाकर रखना चाहिए जहां बाहर से आने वाले किसी अनजान व्यक्ति की नज़र उस पर न पड़े. झाड़ू को कभी भी जोर से पटकना नहीं चाहिए और न ही उसके ऊपर कोई भारी सामान रखना चाहिए. सही जगह रखी झाड़ू घर की नेगेटिविटी को दूर कर बरकत लाती है.

ज़रूर पढ़ें