Dev Diwali 2026 Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में हर त्योहार का अपना एक अलग महत्व होता है. ऐसा ही एक पवित्र त्योहार है देव दीपावली का. हिन्दू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है. हर साल यह पवित्र त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस खास दिन पर सभी देवी और देवताएं स्वर्ग से सीधे पृथ्वी पर पधारते हैं और काशी के गंगा घाटों पर दीप जलाकर दिवाली का त्योहार मनाते हैं.
मान्यता है कि देव दीवाली पर घाट पर स्नान, ध्यान और दीपदान करने से जीवन के सारे कष्ट और दुख दूर होते हैं. वहीं ऐसा करने से घर पर सुख-शांति और समृद्धि बनी रहता है. देव दिवाली को लेकर हिन्दू परिवारों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं इस बार देव दीपावली को लेकर लोगों के बीच में कन्फ्यूजन बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल देव दीवाली का पवित्र पर्व कब मनाया जाएगा.
देव दीपावली 2026 डेट और शुभ मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2026 में कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत 23 नवंबर को रात 11 बजकर 42 मिनट से होगी, जो 24 नवंबर को रात 08 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल देव दिवाली का महापर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा. इसके अलावा प्रदोषकाल का समय भी जानना बहुत जरूरी है. दृक पंचांग के अनुसार, प्रदोष काल का समय शाम 05 बजकर 08 मिनट से शुरू होगा, जो 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
देव दीपावली के दूसरे शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 03 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
- निशीथ मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 25 मिनट तक
देव दीवाली का धार्मिक महत्व
हिन्दू धर्म में देव दिवाली का त्योहार बहुत खास और फलदायी बताया गया है. दूसरे त्योहारों की तरह इस त्योहार का भी अपना अलग महत्व है. शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान और दीपदान करने पर जाने-अनजाने में हुए पाप नष्ट होते हैं. भगवान व्यक्ति के सभी पापों को माफ कर देते हैं. वहीं अगर आप देव दिवाली के दिन गरीब लोगों को कुछ दान देते हैं, तो इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं.
