Vistaar NEWS

Dev Deepawali 2026: 24 नवंबर को देव दीपावली, जानिए उस रात किसकी पूजा से चमकेगी आपकी किस्मत

Dev Deepawali 2026

देव दीपावली 2026

Dev Deepawali 2026: 24 नवंबर 2026 की रात कुछ अलग होगी. आसमान में पूरा चांद होगा और नदियों के घाट दीयों से जगमगा रहे होंगे. यही रात है देव दीपावली की. मान्यता हैं कि इस रात देवता खुद धरती पर उतरकर दीये जलाते हैं. इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि देवताओं के स्वागत का दिन माना जाता है. इस दिन लोग सुबह नदी में नहाते हैं, शाम को दीपदान करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं. पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस रात पूजा किसकी करें, जिससे घर में बरकत बनी रहे.

भगवान गणेश

पूजा की शुरुआत हमेशा गणपति बप्पा से होती है. गांव हो या शहर, लोग पहले गणेश जी को ही याद करते हैं. माना जाता है कि गणेश जी रास्ते की सारी रुकावटें हटा देती हैं. अगर काम अटका हुआ है या मन परेशान है, तो उनकी पूजा से रास्ता साफ हो जाता है.

भगवान विष्णु

गणेश जी के बाद बारी आती है भगवान विष्णु की. कार्तिक का पूरा महीना ही विष्णु जी का महीना कहलाता है. कहते हैं कि इसी महीने में वे लंबी नींद से जागते हैं. इसी दिन उन्होंने मछली का रूप लेकर दुनिया को बचाया था. इसलिए इस दिन घर में सत्यनारायण की कथा सुनना बहुत अच्छा माना जाता है. इससे घर में लड़ाई-झगड़ा कम होता है और शांति आती है.

माता लक्ष्मी

विष्णु जी अकेले नहीं पूजे जाते, उनके साथ मां लक्ष्मी भी होती हैं. लोग मानते हैं कि जहां विष्णु और लक्ष्मी साथ होते हैं, वहां पैसों की तंगी नहीं रहती. इसलिए देव दीपावली पर दोनों की साथ पूजा से घर में धन और अनाज की बढ़ोतरी होती है.

भगवान शिव

शाम ढलते ही तुलसी के पौधे के पास दीया जलाने की परंपरा है. कई घरों में इसी दिन तुलसी विवाह भी होता है. बुजुर्ग कहते हैं कि तुलसी की पूजा से घर का माहौल हल्का हो जाता है और बुरी नजर दूर रहती है. इसी रात शिव जी को भी याद किया जाता है.

Exit mobile version