Vistaar NEWS

Vastu Tips: तरक्की और खुशहाली के लिए घर में इस दिशा में स्थापित करें गाय-बछड़े की मूर्ति, जानिए वास्तु नियम

kamdhenu cow

कामधेनु गाय मूर्ति

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में गाय और बछड़े की मूर्ति रखना बहुत शुभ होता है. इसे सुख-समृद्धि, प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि गाय की मूर्ति रखने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और परिवार में आपसी तालमेल बढ़ता है. शांति और तरक्की के लिए शादीशुदा लोगों और बच्चों के कमरे में पीतल की गाय रखना सबसे अच्छा है. बस ध्यान रखें कि इसे वास्तु के नियमों के अनुसार सही दिशा में ही स्थापित करें.

गाय की मूर्ति किस दिशा में रखें?

वास्तु के अनुसार, कामधेनु गाय की मूर्ति को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसे लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है. इसे रखने के लिए दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा सबसे अच्छी होती है, क्योंकि इस दिशा का संबंध शुक्र ग्रह से है. इस स्थान पर पीतल की मूर्ति लगाने से घर में सुख, शांति बनी रहती है, जबकि गलत दिशा में रखने से नुकसान हो सकता है.

घर में इस स्थान पर रखें गाय की मूर्ति

घर के ड्राइंग रूम में गाय की मूर्ति रखना बहुत शुभ होता है, क्योंकि यह घर में पॉजिटिव एनर्जी लाती है. खासतौर पर शादीशुदा जोड़ों के लिए इसे हॉल में रखना काफी फायदेमंद माना गया है. इससे पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और रिश्तों में मिठास बनी रहती है.

पूजा घर में न रखें गाय की मूर्ति

घर में पूजा स्थल सबसे पवित्र होता है और कामधेनु गाय को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए यहां उनकी मूर्ति रखना बहुत शुभ है. इससे न केवल घर पर सुख-शांति बनी रहती है, बल्कि बच्चों की एकाग्रता (Concentration) भी बढ़ती है, जिससे उन्हें पढ़ाई में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें-Vastu Tips: मनी प्लांट से जुड़ी छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं आर्थिक स्थिति, जानिए सही देखभाल के नियम

कामधेनु गाय की मूर्ति कहां नहीं रखना चाहिए?

वास्तु के अनुसार, कामधेनु गाय की मूर्ति को कभी भी बेडरूम या बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे दोष लग सकता है. इसे हमेशा साफ-सुथरी जगह पर ही स्थापित करें. अगर आप पीतल की मूर्ति ला रहे हैं, तो उसे दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में रखें, जिससे घर का माहौल खुशहाल और सकारात्मक बना रहे.

Exit mobile version